फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉन वोवेन कैरीबैग पर एतराज

Sun, 31 Jan 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर प्लास्टिक एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने नॉन वोवेन कैरीबैग की बिक्री पर एतराज जताया है। व्यापारियों का कहना है कि प्रतिबंधित नॉन वोवेन कैरी बैग की बिक्री अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन


इस बाबत शनिवार को एसोसिएशन के सदस्यों ने कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन को ज्ञापन भी सौंपा है। व्यापारियों ने कमिश्नर को बताया कि कुछ व्यापारी नॉन वोवेन कैरीबैग को कपड़े का बैग बताकर भ्रमित कर रहे हैं। नॉनवोवेन कैरीबैग को भी पॉलिथीन की तरह रिसाइकिल नहीं किया जा सकता।

उत्तर प्रदेश प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन और कानपुर प्लास्टिक एसोसिएशन ने प्रतिबंध की श्रेणी में आने वाले कैरीबैग की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष इखलाक मिर्जा, विशुन डालमिया, राजेश श्रीवास्तव, बिंदु गुप्ता, बंटी गुप्ता, अमन अग्रवाल, अरुण पोद्दार रवि गुप्ता, राजेश शामिल रहे।
विज्ञापन


नॉन वोवेन कैरीबैग का मतलब
प्लास्टिक कारोबारियों के मुताबिक नॉन वोवेन कैरीबैग से आशय ऐसे बैग से है जिसकी बुनाई न हुई हो, बल्कि मशीन के जरिए उसे आकार  दिया गया हो।

कपड़े की तरह दिखने वाले नॉन वोवेन कैरीबैग को भी प्लास्टिक के दाने से बनाया जाता है। अधिकतर नॉन वोवेन कैरीबैग खराब बैटरी की बॉडी को गलाकर बनाए जाते हैं। यह मिट्टी में मिलने के बाद भी गलेगा नहीं।

पॉलिथीन के विरोध में वकील भी उतरे
कानपुर (ब्यूरो)। एक्टिव एडवोकेट्स एसोसिएशन ने कोर्ट परिसर में कुछ दुकानदारों द्वारा खाद्य सामग्री के साथ दी जा रही पॉलिथीन जब्त कर सिटी मजिस्ट्रेट अमर पाल सिंह को सौंपी। अधिवक्ताओं का कहना है कि पॉलीथिन पर रोक है।

इसलिए कोर्ट परिसर में इसका प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र द्विवेदी, पूर्व महामंत्री अनूप द्विवेदी, अतुल त्रिवेदी, उपेंद्र अवस्थी, अनिल दीक्षित, अभिषेक पांडेय, कपिल देव राय सिन्हा, आशुतोष शुक्ला टीनू, वीके पांडेय और मानस पांडेय आदि ने पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की लोगों से अपील भी की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें