कन्नौज जिले के तिर्वा में गारमेंट की दुकान से ड्यूटी कर घर लौट रही युवती को बाइक पर लिफ्ट देकर दो दोस्तों ने शनिवार रात को सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
युवती ने यूपी 112 पुलिस को सूचना देने के साथ थाने पर जाकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म की घटना से तिर्वा में तनाव व्याप्त हो गया। इसके चलते पुलिस तैनात कर दी गई है।
तिर्वा निवासी 20 वर्षीय युवती गारमेंट की दुकान पर नौकरी करती है। शनिवार रात करीब आठ बजे ड्यूटी कर पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में अमन खान पुत्र जुल्फिकार अली निवासी बौद्धनगर मिल गया।
उसने युवती से घर तक छोड़ने की बात कही। पहचान होने के कारण युवती अमन की बाइक पर बैठ गई। कुछ दूर चलने पर अमन ने बाइक पर तिर्वा की सराफा गली निवासी दोस्त आमिन पुत्र बबलू रंगरेज को बैठा लिया।