मौके पर मौजूद पुलिस व राजस्व विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव के तिहरे हत्याकांड में पूर्व प्रधान सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू समेत चार आरोपियों की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत बुधवार शाम पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कुर्क की। टीम ने 52 लाख 20 हजार 309 रुपये मूल्य की कुल संपत्ति कुर्क की है। अखरी गांव में किसान नेता पप्पू सिंह, उनके भाई अनूप सिंह और पुत्र की वर्चस्व की जंग में आठ अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मामले में पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। गैंगस्टर के मुख्य आरोपी सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू सिंह, उनके पुत्र पीयूष सिंह, भूपेंद्र सिंह व ममता सिंह के नाम दर्ज 52 लाख 20 हजार 309 रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है।