फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी के लिए सेमीफाइनल में आज भिड़ेंगी यूपी और पंजाब की टीमें फ्लैग

विज्ञापन
ग्रीनपार्क में अभ्यास करता यूपी टीम का खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी के लिए सेमीफाइनल में मंगलवार को मेजबान उत्तर प्रदेश और पंजाब की टीमें भिड़ेंगी। मैच में जीत दर्ज करने के लिए सोमवार को दोनों टीमों ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया। मौसम को देखते हुए सुबह का पहला सत्र गेंदबाजों के नाम रहेगा। सुबह गेंद स्विंग करेगी, दूसरे सत्र से पिच बल्लेबाजों के अनुकूल हो जाएगी। ऐसा पहले दो दिन रहेगा।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश और पंजाब की टीम के खिलाड़ियों ने सोमवार सुबह रनिंग, स्ट्रेचिंग करने के बाद नेट्स पर अभ्यास किया। कोच विक्रम जीत की निगरानी में उत्तर प्रदेश के युवा बल्लेबाजों स्वास्तिक चिकारा, समीर रिजवी, आदर्श सिंह, सिद्धार्थ यादव, कप्तान आराध्या यादव ने बल्ले को धार दी। वहीं, कुणाल त्यागी, विजय यादव, रोहित, प्रशांतवीर, विपराज निगम ने अपनी गेदों को पैनापन देने का प्रयास किया।


उधर, पंजाब टीम के कप्तान जसकरनवीर सिंह पाल, हरनूर सिंह, उदय सारन, सलिल अरोरा, राहुल कुमार ने नेट पर कड़ा अभ्यास किया। वहीं, टीम के गेंदबाजों कृष भगत, अभय चौधरी, आयुष गोयल, आर्यमान, हरजस सिंह ने भी काली मिट्टी की पिचों के व्यवहार को समझने का प्रयास किया।यूपी अपना पिछला मैच सात विकेट से जीती थी तो पंजाब ने एक पारी के अंतराल से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें