कानपुर देहात मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय किशोरी को बुधवार रात चारपाई समेत अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में छात्रा की हत्या कर शव भी जला दिया। गुरुवार सुबह गांव के बाहर बाग में छात्रा का अधजला शव मिला।
पिता ने अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सकों की टीम छात्रा के साथ दुष्कर्म होने की बात कह रही है। मंगलपुर क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी करने वाले अनुसूचित जाति के दंपती की 12 वर्षीय बेटी बुधवार रात घर के बाहर दादी के पास दूसरी चारपाई पर सो रही थी।