पिछले कुछ दशकों में कानपुर में शस्त्र लाइसेंस जारी करने में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। सैकड़ों लाइसेंस एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने ही जारी कर दिए। एप्रूवल अथॉरिटी में उनके नाम व हस्ताक्षर मिले हैं। यह खुलासा एसआईटी की जांच में हुआ है।
एसआईटी अब तक करीब 20 हजार पत्रावलियां खंगाल चुकी है। शासन के आदेश पर आईपीएस देव रंजन वर्मा के नेतृत्व वाली एसआईटी पांच सदस्यीय टीम जांच कर रही है। 41600 लाइसेंसों की जांच जारी है। एसआईटी सूत्रों के सैकड़ों फाइलें ऐसी पाई गई हैं, जो जिलाधिकारी तक पहुंची ही नहीं।