फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से पिता पुत्री की मौत

Thu, 14 Oct 2021 05:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के शमशाबाद में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से पिता-पुत्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना व कस्बा के मोहल्ला तराई निवासी अजीमुद्दीन (35)अपनी ससुराल गांव तुर्कीपुर गए थे। वहां से बाइक से पत्नी आसमा, बेटी अनाया(4) व बेटे मुजीम(6) के साथ वापस अपने घर जा रहे थे।

तभी मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव चौरसिया मझोला के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे चारों घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां अजीमुद्दीन व अनाया को मृत घोषित कर दिया गया है। आसमा व मुजीम को भर्ती कर लिया गया है। मामले की सूचना परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें