फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से मां-बेटे की मौत

Fri, 13 Aug 2021 11:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क किनारे पड़ी बाइक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चित्रकूट में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मऊ थाना अंतर्गत हटवा गांव के पास अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक चालक समेत उसकी मां की मौत हो गई। मृतक की पत्नी घायल हो गई। उसे प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम को लौरी गांव के शंभूपुर मजरा निवासी कबूले उर्फ कामता (40) बाइक से पत्नी राजकुमारी (36) व मां लौंगी देवी (65) के साथ मऊ से निमंत्रण में शामिल होकर अपने गांव जा रहा था।

राष्ट्रीय राजमार्ग के हटवा गांव की नदी के पास लालता रोड की ओर से तेज गति से आई अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों छिटककर सड़क पर जा गिरे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां डाक्टरों ने कबूले उर्फ कामता को मृत घोषित कर दिया। मां लौंगी देवी व राजकुमारी को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया। रास्ते में लौंगी देवी की मौत हो गई। राजकुमारी का प्रयागराज में इलाज जारी है।

मौके से भाग रहे पिकअप के चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि बरामद पिकअप को थाने में खड़ा कराया गया है। मृतक बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें