फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बाकरगंज बाजार में आग से 16 दुकानें राख, दमकल की चार गाड़ियों ने दो घंटे में पाया आग पर काबू

Sun, 11 Oct 2020 12:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
16 दुकानें जल कर राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के बाबूपुरवा बाकरगंज बाजार में शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिसमें अस्थायी रूप से लगने वाली 16 दुकानें जलकर राख हो गईं। करीब 50 लाख का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


मीरपुर फायर स्टेशन से चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदारों ने खुद को बाजार मालिक बताकर वसूली करने वाले एक व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

करीब दो सप्ताह पहले दुकानदारों का उससे विवाद भी हुआ था। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। बाकरगंज बाजार में मुख्य रूप से परचून और गल्ले की टीनशेड व टट्टर में 300 से अधिक दुकानें हैं।
विज्ञापन


दुकानदारों ने बताया कि बाजार रात नौ बजे तक बंद हो जाता है। शनिवार रात करीब ढाई बजे सोहनलाल अग्रहरि की दुकान में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने धीरे-धीरे आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

देखते ही देखते सोहन के भाई भरत लाल, बगाही निवासी राजेंद्र साहू, बउआ साहू, सुनील साहू, विजय साहू, मनोज कुशवाहा, रामरतन साहू, राजू साहू, अनूप साहू, सरोज साहू, अनूप वर्मा, विमला देवी, प्रिंस साहू, अजय साहू समेत 16 दुकानदारों की दुकानें राख हो गईं। इस बीच इलाकाई लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

करीब 50 लाख का हुआ नुकसान
दुकानदारों के अनुसार उनका करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है। रविवार सुबह एसीएम द्वितीय अमित राठौर, सीओ आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बाकरगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर, महामंत्री संतोष साहू, उपाध्यक्ष रिंकू केसरवानी व अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की।

सपा नेता मोहम्मद हसन रूमी, सपा नगर सचिव अकील शानू ने दुकानदारों से मिल हर संभव मदद का भरोसा दिया। हसन रूमी ने बताया कि इसके पहले 2017 में बाजार में आग लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें