फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फर्रुखाबाद से दो स्पेशल ट्रेनों से 3428 श्रमिक बिहार रवाना, सिर पर भारी बोझ पर चेहरे पर दिखी घर जाने की खुशी

Wed, 24 Jun 2020 12:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
स्पेशल दो ट्रेनों से 3428 श्रमिक बिहार रवाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से  मंगलवार को स्पेशल दो ट्रेनें 3428 श्रमिकों को लेकर बिहार के लिए रवाना की गई। शाम सात बजे रवाना र्हुइं श्रमिक स्पेशल को सांसद मुकेश राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बूढ़े, जवान, बच्चों और महिलाओं के सिर पर भारी बोझ होने के बावजूद घर जाने की खुशी साफ झलक रही थी।
विज्ञापन


जिले के भट्ठों पर काम कर रहे श्रमिकों को उनके घरों के लिए रवाना किया जा रहा है। मंगलवार शाम चार बजे नवादा के लिए 1800 श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल रवाना हुई। इस दौरान डीएम मानवेंद्र सिंह, एसपी डा. अनिल मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी समेत कई अधिकारियों ने श्रमिकों को मास्क और बच्चों को बिस्कुट दिए। श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। शाम सात बजे से पहले सांसद मुकेश राजपूत रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने लखीसराय को जा रही ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।  इसमें 1628 श्रमिक सवार हुए।

आज बिहार रवाना होंगी तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनें
अभी भी जिले में बिहार प्रांत के श्रमिकों की संख्या काफी है। बुधवार को तीन ट्रेनें और रवाना होंगी। स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र शाक्य ने बताया कि पहली ट्रेन दोपहर एक बजे गया, दूसरी ट्रेन चार बजे नालंदा और तीसरी ट्रेन शाम सात बजे लखी सराय के लिए जाएगी। इन सभी ट्रेनों पर 1900-1900 श्रमिक सवार होंगे। ट्रेनें दो घंटे पहले ही प्लेटफार्म पर लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें