फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर में 19 सेंटरों के 32 बूथों पर आज लगेगी वैक्सीन, पहले चरण में दो निजी अस्पताल भी शामिल

Fri, 22 Jan 2021 10:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए शुक्रवार को वैक्सीनेशन के प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग के 3200 फ्रंट लाइन वर्कर को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अलग-अलग स्थलों में लाभार्थियों की संख्या कम ज्यादा हो सकती है लेकिन अधिकतम 100 लोगों को ही एक सेंटर पर वैक्सीन लगेगी।
विज्ञापन


जिले में कुल 19 सेंटर हैं। इन सेंटरों पर 32 वैक्सीन बूथ बनाए गए हैं। नौ सेंटर शहर में हैं और 10 ब्लाकों की सीएचसी पर। शहर के सेंटरों में सबसे बड़ा सेंटर जीएसवीएम मेडिकल कालेज हैं। यहां सात वैक्सीन बूथ हैं जिन पर 700 लोगों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

पहले चरण में अभी 22, 28 और 29 जनवरी को वैक्सीन लगाई जानी है। शुक्रवार को जिले के 19 सेंटरों पर वैक्सीनेशन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इनमें मेडिकल कालेज, उर्सला, डफरिन, कांशीराम अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुजैनी, हरजेंदरनगर, बैरी कल्यानपुर हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इसके अलावा दो निजी अस्पताल आर्यनगर स्थित प्रखर अस्पताल और किदवईनगर स्थित मधुलोक अस्पताल हैं। इसके अलावा 10 ब्लाक हैं। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन होगा। इनमें सरसौल, कल्यानपुर, बिधनू, घाटमपुर, भीतरगांव, पतारा, बिल्हौर चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन हैं।

मास्क लगाकर जाएंगे लाभार्थी
शुक्रवार को बूथों पर वैक्सीनेशन के लिए लाभार्थी मास्क पहनकर जाएंगे। वैक्सीनेटर और लाभार्थी दोनों को सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देश हैं। कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। लाभार्थी को कार्ड मिलेगा। इसमें तीन हिस्से होंगे।

पहला और तीसरा हिस्सा लाभार्थी भरेगा और बीच का दूसरा वैक्सीनेटर भरेगा। इसमें उसे अगले वैक्सीनेशन की तिथि बताई जाएगी। वैक्सीनेशन में लगी टीम को निर्देश दिए गए हैं कि शुभारंभ सत्र में जो कमियां मिली हैं, उन्हें दूर कर लें। शुभारंभ सत्र में छूटे 171 लाभार्थियों को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें