फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज से अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पीसीएस परीक्षा के लिए आज से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे गैर जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों को आने-जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। शनिवार को गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन को चलाया जाएगा। यह ट्रेन देर रात इटावा जंक्शन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि रेलवे यूपीपीएससी परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रहा है। इसमें गाड़ी संख्या 04498 गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन को शनिवार को चलाया जाएगा। यह ट्रेन गाजियाबाद से शाम सात बजे चलेंगी। इस दौरान चिपयाना, खुर्जा, अलीगढ़, हाथरस, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद होते हुए इटावा जंक्शन पर रात 11 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद फफूंद, झींझक, रूरा होते हुए कानपुर सेंट्रल पर देर रात तीन बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इसमें सामान्य/स्लीपर-15, एसएलआर का एक कोच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें