फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ईओ व चेयरमैन की गिरफ्तार पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव की आत्महत्या के मामले में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता व ईओ संतोष कुमार मिश्रा ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट की ओर से ईओ व चेयरमैन की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है। बीते 26 सितंबर को नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक राजीय यादव ने यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में उनके पुत्र सिद्धार्थ ने नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, उनके पति व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप उर्फ संटू गुप्ता, ईओ संतोष कुमार मिश्रा, सेवानिवृत्त लिपिक अतर सिंह व सुनील वर्मा के खिलाफ थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाया था। तभी से ये पांचों आरोपी फरार चल रहे थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें