फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भाषण प्रतियोगिता में उन्नति मिश्रा, यास्मीन व युवराज अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने संस्कृति सप्ताह के तहत तृतीय दिवस पर गुरुवार को भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्रओं ने प्रतिभाग किया। इसमें भाषण प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में उन्नति मिश्रा जबकि वरिष्ठ वर्ग में यास्मीन व युवराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसमें कनिष्ठ वर्ग की स्वदेशी अपनाओ विषय पर भाषण प्रतियोगिता में सन साइन स्कूल की उन्नति मिश्रा ने प्रथम स्थान, पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल की दिव्यांशी ने द्वितीय स्थान और सन साइन स्कूल की इशिता अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग की ऑपरेशन सिंदूर वाद विवाद प्रतियोगिता पक्ष में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की यास्मीन और सेंट मेरी हायर सेकेंड्री स्कूल के युवराज सिंह चौहान ने प्रथम स्थान, सेविन हिल्स हायर सेकेंड्री स्कूल की वैष्णवी चौहान और पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल की श्रेयांशी ने द्वितीय स्थान, ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज की पूर्णिमा त्रिपाठी और पुलिस माडर्न स्कूल की अक्षरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में मत रखने वाली सेंट मेरी हायर सेकेंड्री स्कूल की विधिका ने प्रथम स्थान, पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल की शुभी ने द्वितीय और सेंट मेरी हायर सेकेंड्री स्कूल की जान्हवी पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को 14 सितंबर को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि डॉ. रिपु दमन सिंह, विशिष्ट अतिथि सत्य प्रकाश उपाध्याय समेत मंचासीन लोगों ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ. रिपु दमन सिंह ने कहा कि भाषण देना एक कला है। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में अपने भाव प्रकट करने का अवसर प्राप्त होता है। विशिष्ट अतिथि सत्य प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि भारत विकास परिषद बच्चों के अन्दर छुपी प्रतिभा को निखारने का काम तो करती है। क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा विवेक कुलश्रेष्ठ ने निर्णायकों की भूमिका की प्रशंसा की और प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। इस अवसर पर संजय मिश्रा पूर्व प्रांतीय महासचिव,आशा राम मिश्रा,ओम नारायण शुक्ला, एसएन चौधरी, लालजी प्रसाद दुबे, सौरभ सक्सेना, शिव कुमार दुबे, बुद्धि प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट समेत छात्र छात्राएं और अभिभावक गण उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें