फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सोशल मीडिया पर दोस्ती बनी ‘जाल’, पहले युवती से कराई जबरन शादी, फिर देह व्यापार में धकेला, पांच पर रिपोर्ट

Thu, 25 Jun 2026 04:00 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद नौकरी का झांसा देकर एक युवती को बंधक बनाकर जबरन शादी कराने और देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। बीघापुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला के साथ दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर एक महिला व उसके बेटे सहित पांच लोगों पर जबरन शादी कराने और देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। महिला ने दहेज की मांग का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर पांचों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि साल 2025 में कासगंज जिले के थाना सहावर के गांव दीपपुर निवासी शिवकुमारी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। माेबाइल नंबर मिलने के बाद बातचीत शुरू हुई। पीड़िता के मुताबिक वह निराश्रित थी। उसका एक चार साल का बेटा भी है।

जबरन करा दी कोर्ट मैरिज
शिवकुमारी ने नोएडा में नौकरी दिलाने के बहाने 10 अक्तूबर 25 को गदनखेड़ा बाईपास बुलाया। यहां से महिला, बेटा अतुल और दोस्त सचिन भाटी उसे लेकर चली गई। वहां घर का काम करवाने लगी। आरोप है कि 14 अक्तूबर को शिवकुमारी ने अपने बेटे अतुल से जबरन कोर्ट मैरिज करा दी।
विज्ञापन

तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई
शादी के बाद एक बेटी हुई। आरोप है कि इसके बाद अतुल व उसके दोस्तों ने देह व्यापार करने के लिए मजबूर किया। शारीरिक शोषण भी किया है। उन्नाव में आकर पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें