फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: पहले कार से मारी टक्कर, फिर बीए छात्र को मारी गोली, आरोपियों ने फोन कर बुलाया था, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 25 Jun 2026 03:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: फ्रेंडस कॉलोनी थाना क्षेत्र में कार सवार हमलावरों ने एक बीए छात्र को सर्विस रोड पर गोली मार दी। ट्रैफिक पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जबकि पीड़ित ने गोलू यादव समेत पांच लोगों पर हमले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के फ्रेंडस कॉलोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बीए के छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल को मौके से गुजर रहे ट्रैफिक इंचार्ज व उनकी टीम ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। घायल वीर प्रताप चौहान (22)  निवासी विक्रमपुर, थाना सिविल लाइंस है।

विज्ञापन

उसके अनुसार वह बीए का छात्र है और अपने मित्र शिवा निवासी नगला पीर के साथ खाना खाने के लिए निकला था। दोनों बर्गर खाने के बाद आईटीआई चौकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सर्विस रोड पर आरोपितों ने उनकी कार में टक्कर मार दी और विवाद के बाद पिस्टल से फायरिंग कर दी। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने दो राउंड फायर किए। इनमें एक गोली उसकी दाए जांघ में लगी।

फोन कर मिलने के लिए बुलाया था
वहीं, दूसरा फायर हवाई किया गया। गोली लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना को देखकर मौके से गुजर रहे ट्रैफिक इंचार्ज संजय यादव और उनकी टीम ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल और उसके साथ मौजूद शिवा ने आरोप लगाया कि घटना से पहले उनके मोबाइल पर फोन कर गाली-गलौज और धमकी दी गई थी। आरोप है कि गोलू यादव ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन

बयान के आधार पर की जा रही जांच
इसके बाद वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और विवाद के बाद पिस्टल से फायरिंग कर दी। पीड़ित पक्ष ने गोविंद राजपूत पुत्र रूरा, गोलू यादव निवासी बुडैल, गुलशन यादव और दो अज्ञात व्यक्तियों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। बताया गया कि आरोपित कार से आए थे। सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने बताया है कि घायल के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें