फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: घर से कानपुर जाने के लिए निकले युवक की मौत; सड़क किनारे खंती में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 13 Feb 2026 03:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: उन्नाव के परियर में घर से कानपुर के लिए निकले युवक का शव माना बंगला तिराहे के पास 20 फीट गहरी खंती में मिला। रात भर बाइक समेत गड्ढे में पड़े रहने के कारण युवक की जान चली गई, जिसकी सूचना शुक्रवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में घर से कानपुर जाने के लिए निकले युवक का शव रात भर सड़क किनारे खंती में पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर निवासी सुरेंद्र कठेरिया (30) पुत्र बउवा बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे घर में कानपुर जाने की बात कहकर बाइक से निकला था।

विज्ञापन

घर से लगभग दो किमी दूर परियर-बिठूर मार्ग पर माना बंगला तिराहे के पास लगभग बीस फुट दूर गहरी खंती में बाइक सहित पड़ा मिला। रात भर वह खंती में पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह सात बजे राहगीरों ने शव खंती पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहचान के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन



पोस्टमार्टम के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई बबलू उन्नाव में और छोटे भाई बीरेंद्र गांव में ही रहते हैं। पति की मौत से पत्नी प्रीती, बेटी  रिद्धिका, बेटे कुंज और रेहान और मां जगदेई बेहाल हैं। कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने  बताया कि पोस्टमार्टम के बाद हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें