फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: प्रेमिका संग बाग में पकड़ा गया युवक, जेल जाने के डर से खाया जहर, हालत गंभीर

Sun, 10 May 2020 10:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेति तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रेम-प्रसंग में परिजनों के बाधा बनने पर जहर खाने के इरादे से बाग पहुंचे युवक को किशोरी के पिता व ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सूचना दे दी। जेल जाने के डर से युवक ने जहर खा लिया। उसके जहर खाने से अनजान पुलिस चौकी लेकर पहुंची तो युवक बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन


मुंह से झाग निकलता देख पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसे एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक एक माह से उन्नाव के सफीपुर कोतवाली के परियर चौकी क्षेत्र के मानाबंगला गांव में अपने मामा के यहां रह रहा था।

मामा के घर से कुछ दूर पर रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाह रहे थे। परिजनों को बाधक बनता देख शनिवार रात लगभग 12 बजे उसने प्रेमिका को मिलने के लिए घर से कुछ दूरी पर नींबू के बाग में बुलाया। किशोरी को घर से निकलता देख परिजन भी पीछे से पहुंच गए और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


किशोरी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने से पहले युवक ने जहर खा लिया। उसके जहर खाने से अनजान पुलिस पकड़कर चौकी ले गई। जहां वह बेसुध हो गिर गया। मुंह से झाग निकलता देख पुलिस के हाथ-पैर फूल गए और आनन-फानन में उसे स्थानीय नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ सफीपुर एमपी शर्मा ने बताया कि युवक की हालत में सुधार है। अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गांव में चर्चा है कि प्रेमी युगल जहर खाने के इरादे से बाग पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें