फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: प्रेम-प्रसंग में महिला को मारी गोली, हमलावर को ग्रामीणों ने जमकर पीटा

Thu, 30 Jun 2022 03:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव में महिला को गोली मारने की घटना सामने आई है। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ और मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में प्रेम-प्रसंग में महिला को गोली मारने की घटना सामने आई है। घटना के बाद हमलावर को ग्रामीणों ने जमकर पीटा। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


महिला को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि प्रेमी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि फोन पर बात न करने से नाराज तथाकथित प्रेमी लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र के लतीफनगर निवासी विशाल गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से महिला रानी रावत (25) पत्नी राजन की ससुराल घूरखेत पहुंचा और दरवाजे पर दस्तक दी। जैसे ही महिला बाहर निकली उसपर तमंचे से फायर कर दिया।

पेट में गोली लगने से घायल रानी वहीं पर गिर गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने हमलावर को दौड़ा लिया। करीब पांच किमी दूर भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। गोली लगने से घायल रानी को परिजनों ने बिछिया सीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल और बाद में कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


सूचना पर पुरवा सीओ पंकज सिंह और कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पिटाई से घायल युवक को पुलिस कस्टडी में अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग में गोली मारने की बात सामने आई है। आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। उसकी हालत में सुधार होने पर और पूछताछ कर जानकारी हासिल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें