Unnao News: उन्नाव बार एसोसिएशन चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। एल्डर कमेटी के चुनाव अधिकारी प्रकाश निगम की निगरानी में पुस्तकालय हॉल में मतगणना की जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उन्नाव जिले में बार एसोसिएशन चुनाव के वोटों की गिनती की तैयारी पूरी हो गई हैं। कुछ ही देर में मतगणना शुरू होने जा रही है। परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मीडिया के साथ अधिवक्ताओं को भी मतगणनास्थल में प्रवेश पर रोक है। बाहर पुलिस बल तैनात है।
पुस्तकालय में एल्डर कमेटी के सदस्य चुनाव अधिकारी प्रकाश निगम की निगरानी में मतगणना की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान कई प्रत्याशी बार एसोसिएशन सभागार में मतगणना शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को दस पदों पर 43 प्रत्याशियों के लिए 1422 अधिवक्ता मतदाताओं ने मतदान किया था।