औरैया जिले में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट में एमपी एमएलए कोर्ट ने सपा के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक उनके भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष पाठक, भाई रामू पाठक के अलावा कुलदीप, विकल्प, आशीष दुबे, लला चौबे, शिवम अवस्थी, गनर अवनीश प्रताप सिंह, भागवत आचार्य राजेश शुक्ला को दोष सिद्ध कर दिया है। एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश विनय प्रकाश अब इस मामले में लंच के बाद फैसला सुनाएंगे। सभी को कस्टडी में लेने के आदेश दे दिए गए हैं।