फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNNAO: गंगा पुल की रेलिंग तोड़ रेत में गिरा ट्रैक्टर, किसान की दर्दनाक मौत

Wed, 01 Jun 2022 02:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में ट्रैक्टर सवार किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रेलिंग तोड़ रेत में गिरा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में तरबूज बेचकर घर लौटते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गंगापुल की रेलिंग तोड़ते हुए रेती में जा गिरा। हादसे में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


कानपुर के बिल्हौर थाना के रहीमपुर गुरधरा गांव निवासी किसान अनिल (35) अपने खेत से तरबूज लादकर बांगरमऊ मंडी बेचने आया था। तरबूज बिक्री के बाद वह खाली ट्रेक्टर-ट्रॉली लेकर बुधवार सुबह लगभग 8:30 बजे घर जा रहा था। नानामऊ गंगा पुल पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गंगापुल की रेलिंग तोड़ता हुआ बीच गंगा रेती में जा गिरा। जिससे ट्रैक्टर के चारों पहिया ऊपर हो गए व ट्रैक्टर का ऊपरी हिस्सा बालू में धंस गया। सीट पर बैठा चालक अनिल भी दब गया।

Trending Videos
विज्ञापन

मौके पर ही तड़पकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत बाद शव को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अनिल खेती करने के साथ ही अपना ट्रैक्टर भी चलाता था। लगभग 18 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसकी मौत से 16 वर्षीय पुत्री मुस्कान,14 वर्षीय पुत्र मयंक व पत्नी बविता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें