फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: माखी के थानेदारों से फिर से पूछताछ करेगी सीबीआई, जल्द उठ सकता है इस बड़े रहस्य से पर्दा

Sun, 04 Aug 2019 02:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव :सीबीआई की टीम 6 थानेदारों से करेगी पूछताछ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकाण रायबरेली में दुष्कर्म पीड़िता की कार में टक्कर लगने और चाची मौसी की मौत के बाद उसके अस्पताल पहुंचने से एक बार फिर से सुलग उठा है। इस संबंध में सीबीआई की टीम ने एक बार फिर से पूरी जांच शुरु कर दी है। वर्ष 2017 से अब तक माखी थाना की कुर्सी संभालने वाले सभी एसओ से सीबीआई एक बार फिर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

उन्नाव दुर्ष्क्म पीड़िता को टक्कर मारने वाला ट्रक - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली में हुई घटना के रहस्य से पर्दा उठाने और उच्चतम न्यायालय द्वारा 7 दिन में रिपोर्ट प्र्रेषित करने के मिले आदेश के बाद सीबीआई ने जांच तेज की है। थानाध्यक्षों से पूछताछ होने की चर्चा से पुलिस विभाग में खलबली मची है। उधर पीड़िता व उसके परिवार की सुरक्षा में लगे 12 पुलिस कर्मियों को सीबीआई की पूछताछ के लिए लखनऊ भेजा गया है। 

 

कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
करीब दो साल पहले किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। कुछ माह बाद वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और घरवालों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने अनदेखी कर चलता कर दिया। जिस पर पीड़िता ने कोर्ट की मदद ली।

 

कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो)
कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोप था कि विधायक के दबाव में पुलिस ने सही कार्रवाई नहीं की। सीबीआई अब घटना की शुरुआत से अब तक माखी में तैनात रहे छह थानेदारों से एक बार फिर पूछताछ करेगी। शनिवार को पुलिस विभाग में इसकी चर्चा रही। बता दें कि इसी मामले में एक थानाध्यक्ष व दारोगा जेल तक जा चुके हैं। 


 
विज्ञापन

कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो)
दूसरे दिन दारोगा समेत 12 पुलिसकर्मी लखनऊ तलब 
दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया। आरआई लाइन सुभाष चंद्र मिश्र ने बताया कि सुरक्षा में लगे 1 दारोगा, 6 महिला कांस्टेबल समेत 12 पुलिस कर्मियों को शनिवार सुबह लखनऊ भेजा गया। इनमें से कई ऐसे पुलिस कर्मी हैं, जिनसे सीबीआई शुक्रवार को भी पूछताछ कर चुकी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें