फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: 500, 200 और 100 रुपये के नए नोटों की कतरन भरी बोरी सड़क किनारे मिली, मचा हड़कंप

Thu, 16 May 2024 07:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में सड़क किनारे बोरी में नोटों की कतरन भरी मिलने से हड़कंप मच गया। एसडीएम ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
नोटों की कतरन भरी बोरी मिली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई-उन्नाव मार्ग पर कस्बे में मरी कंपनी के पास सड़क किनारे बोरी में नोटों की कतरन भरी मिली हैं। लोगों की नजर पड़ी तो मामला सुर्खियों में आ गया। एसडीएम ने जांच कराने की बात कही है। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर गंजमुरादाबाद कस्बे में मशरूर प्रधान की मार्केट के सामने सड़क किनारे लोगों ने प्लास्टिक की सफेद बोरी बंधी देखी। उसे खोलकर देखा तो 500, 200 और 100 रुपये के नए नोटों की कतरन भरी मिली।

विज्ञापन


कतरन की कटिंग ऐसी है जिसे किसी मशीन में डालकर काटे जाने का अनुमान है। मंगलवार को दिन भर लोग उसे देखने पहुंचते रहे। बोरी गिरने से कतरन जमीन पर फैल गई। बांगरमऊ एसडीएम नम्रता सिंह ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। जांच कराएंगे और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2017 में भी बांगरमऊ क्षेत्र में मिले थे नोट के कतरन भरे बोरे
नवंबर 2016 को नोट बंदी होने के दो महीने बाद 11 जनवरी 2017 को बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अंडर पास के नीचे दो बोरे मिले थे। इनमें अवैध घोषित किए जा चुके 500 और 1000 रुपये के नोटों की कतरन मिली थी। बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने नोटों की कतरन को कब्जे में लेकर आरबीआई को सूचना भेजी थी। लेकिन इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें