फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: पुरवा कोतवाली में हंगामा, पुलिस ने पांच आरोपियों को भेजा जेल

Mon, 21 Oct 2024 06:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उन्नाव जिले में पुरवा तहसील क्षेत्र के सेमरीमऊ में शनिवार को बिजली विभाग की टीम से गांव के एक युवक ने अभद्रता की। टीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी को पुलिस ने पकड़ा तो गांव के और लोग कोतवाली में हंगामा करने लगे। पुलिस ने लाठी पटक कर खदेड़ा और चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार को बिजली विभाग के टेक्नीशियन शिवनाथ टीम के साथ सेमरीमऊ गांव में बकायेदारों के कनेक्शन काटने गए थे।

विज्ञापन


ईश्वरदीन का 11,580 रुपये बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटा जा रहा था, तभी पड़ोसी नरेंद्र ने टीम के सदस्यों से गालीगलौज की और डंडा लेकर मारने की धमकी दी। भीड़ एकत्र होने पर टीम भाग कर कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर जेई अशोक पाल, एसडीओ अनिल वर्मा और अधिशाषी अभियंता दिलीप मौर्य भी कोतवाली पहुंचे।

पुलिस आरोपी नरेंद्र को कोतवाली ले आई। नरेंद्र को गिरफ्तार करने के विरोध में उसके परिजन व काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष ट्रैक्टर-ट्राली व बाइकों से कोतवाली पहुंचे और हंगामा करते हुए पुलिस से अभद्रता करने लगे। मामला बढ़ता देख कोतवाल राकेश गुप्ता की सूचना पर एसडीएम उदित नारायण सेंगर, सीओ ऋषिकांत शुक्ला सहित कई थानों की पुलिस पहुंची और लाठियां पटकर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने हंगामा कर रहे सेमरीमऊ निवासी अरुण दीक्षित, श्रेयांश चौधरी, अचलखेड़ा निवासी शिवम सिंह और कपिल सिंह को भी हिरासत में ले लिया। कोतवाल राकेश गुप्ता ने बताया कि मुख्य आरोपी नरेंद्र सहित पांचों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गालीगलौज सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रैक्टर-ट्रालियां व बाइकों को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें