फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Road Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, गंभीर घायल दो युवकों की मौत, हेलमेट होता तो बच जाती जान

Sat, 23 May 2026 02:30 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: उन्नाव-लालगंज हाईवे पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवकों की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष राहुल सिंह के मुताबिक, दोनों मृतक हेलमेट नहीं लगाए थे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
शिव शंकर और ललित उर्फ गोलू की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के पाटन में उन्नाव-लालगंज हाईवे पर शुक्रवार रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। रायबरेली जिले के थाना खीरों के अतौरा खुर्द गांव निवासी गोलू पुत्र गुरुप्रसाद अपने साथी बिहार थाना क्षेत्र के साहिला गांव निवासी शिवशंकर पुत्र पूरन के साथ शुक्रवार शाम को काम से जाने के लिए निकले थे।

विज्ञापन

रात करीब साढ़े नौ बजे लौटते समय उन्नाव-लालगंज हाईवे पर बिहार थाना क्षेत्र के सई नदी पुल के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए थे। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र और वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। शनिवार सुबह दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि घायल दोनों युवकों की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। वाहन का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें