Kanpur News: गोविंद नगर थाना क्षेत्र के चावला चौराहे पर में बेखौफ उपद्रवियों ने रिहायशी इलाके में बीच सड़क पर गाड़ियों पर जमकर पथराव किया, जिससे बाजार में दहशत फैल गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र चावला चौराहे पर शनिवार को अचानक बेखौफ उपद्रवियों ने बीच सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। अराजक तत्वों ने राह चलती और खड़ी गाड़ियों पर ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया। इस अचानक हुए हमले से पूरे रिहायशी इलाके में भगदड़ मच गई और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चावला चौराहे के पास सामान्य रूप से आवाजाही चल रही थी। तभी कुछ असामाजिक तत्व गाली गलौज करते हुए आ पहुंचे। इसके बाद पत्थराव कर सड़क पर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। हमले में कई कारों और वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए।