आमने-सामने हो गई भिड़ंत
घटना में इन दोनों के साथ दूसरी बाइक सवार रायबरेली जिले के थाना खीरो के गांव विजयमऊ निवासी सुहेल (17), बांगरमऊ कोतवाली के शीतलगंज निवासी दानिश (20) और सदर कोतवाली के दोस्ती नगर निवासी मोहम्मद सैलाब (20) घायल हो गए।
गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया
राहगीरो ने एंबुलेंस से सभी को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने हारून और सुहेल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल अल्ताफ, दानिश और मोहम्मद सैलाब को जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन अल्ताफ का निजी अस्पताल में इलाज कर रहे हैं।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक हारून मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी अंजली, बेटी उमरा और उमेरा बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत हुई है। तीन घायल हैं। घटना की जांच की जा रही है।