यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा सड़क पार करते समय हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।