फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: डीसीएम की टक्कर से तरबूज लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत

Mon, 09 May 2022 01:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में सड़क हादसा हुआ। जिसमें डीसीएम की टक्कर से तरबूज लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा हुआ। उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गहर पुरवा के सामने डीसीएम की टक्कर से तरबूज लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में कानपुर बिल्हौर थाना क्षेत्र में बरंडा निवासी 65 वर्षीय छंगा की मौत हो गई।
विज्ञापन


छंगा ट्रैक्टर में तरबूज लाद कर बांगरमऊ मंडी आ रहा था। हादसे के बाद डीसीएम छोड़कर चालक भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें