उन्नावः दुष्कर्म पीड़िता के चाचा द्वारा कोर्ट के साथ किए गए फर्जीवाड़ा में हाईकोर्ट ने अभिलेखों का ब्योरा मांगा है। हाईकोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट से अभिलेख मांगे हैं।
याचिकाकर्ता नवीन सिंह ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। याचिका में उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता के चाचा द्वारा एक मुकदमे में नाम बदलने के लिए सफेदा का प्रयोग कर फर्जीवाड़ा करने के संबंध में सुनवाई का आग्रह किया था। इस पर हाईकोर्ट ने उन्नाव फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक से उक्त मामले से संबंधित अभिलेख मांगे हैं।