फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनामिका अंबर प्रसपा में शामिल, शिवपाल यादव ने घोषित किया लोकसभा प्रत्याशी

Mon, 24 Dec 2018 08:52 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अनामिका अंबर प्रसपा में शामिल
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह की जयंती पर रविवार को इटावा में सैफई के हैवरा में चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित कवि सम्मेलन में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कवयित्री डॉ. अनामिका अंबर को पार्टी का लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया।  

 

कवि सम्मलेन का आयोजन प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की ओर से किया गया था। सम्मेलन के बाद कवयित्री डॉ. अनामिका ने यूपी के मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि डॉ. अनामिका को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है, पर वे कहां से चुनाव लडे़ंगी। इस बात की घोषणा अभी नहीं हुई है। डॉ. अनामिका मेरठ की निवासी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें