उन्नाव दुष्कर्म मामले में रविवार को सीबीआई की टीम माखी थाना पहुंची। तीन सदस्यों की टीम ने विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में पांच से अधिक लोगों को थाने बुलाकर बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
साथ ही कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भी सीबीआई की टीम कई बार माखी थाना आ चुकी है। सीबीआई तेजी से मामले की जांच में जुटी हुई है। इससे आरोपी खेमे में हलचल मची हुई है।