फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 25 Aug 2019 02:43 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में टावर ऑपरेटर की शनिवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। बदमाश तमंचा चारपाई के नीचे रख कर भाग निकले। सुबह घटना की जानकारी होने पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


मानीमऊ चौकी थाना क्षेत्र के उदैतापुर के शिवराज सिंह भदौरिया के दो पुत्र देवराज सिंह भदौरिया और रुद्र प्रताप सिंह भदौरिया मानीमऊ ठठिया मार्ग के मुखिया जी कोल्डस्टोरेज के सामने मोबाइल टावर पर ऑपरेटर थे।

देवराज सिंह एक कोठरी में सो रहा था और रुद्र प्रताप सिंह मोबाइल चेम्बर में सो रहा था। अज्ञात लोगों ने शनिवार देर रात देवराज सिंह का दरवाजा खुलवाया और फिर कनपटी में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद कट्टा चारपाई के नीचे रखकर भाग गए।
विज्ञापन


सुबह छोटे भाई ने देखा तो देवराज चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। रुद्र ने परिजनों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें