एंटी नारकोटिक्स विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर बाद नेहरूबाग औद्योगिक क्षेत्र में आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली ओम फर्मा में छापा मारा। टीम के मुताबिक यहां हाजमे सहित अन्य औषधियों के नाम पर नशे में सेवन किए जाने वाले भांग व अन्य पदार्थ मिलाकर उत्पाद तैयार करने की शिकायत मिली थी।
करीब दो बजे आठ सदस्यीय टीम ने कंपनियों में पहुंचकर जांच शुरू की। टीम ने उत्पादन प्रक्रिया, स्टॉक, कच्चे माल और दस्तावेज की पड़ताल की। देर शाम तक जांच जारी है। वहीं जीएसटी विभाग की टीम ने लुमेक नाम की फैक्टरी में जांच कर रही है।