एक बदमाश के पैर में लगी गोली
अजगैन पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के अजगैन-मोहान मार्ग के उसरहा मोड़ पर वाहन चेकिंग लगा दी, इसी बीच एक सफेद अपाचे बाइक पर तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई, तो एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर गया। साथ रहे दो बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, तो पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
महिला व उसके बच्चों पर जानलेवा हमले की बात स्वीकार की
हसनगंज सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि पूछताछ में पैर में गोली लगने वाले लुटेरे ने अपना नाम विकास गुप्ता (25) निवासी गांव खसवारा थाना बंथरा लखनऊ बताया है। घेराबंदी कर गिरफ्तार किए गए बदमाशों में सरोजनीनगर निवासी लक्ष्मीनारायण (30) और बंथरा निवासी संजय (35) शामिल हैं। घायल बदमाश का सीएचसी नवाबगंज में इलाज चल रहा है। उनके पास से तमंचा, कारतूस, घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और अपाचे बाइक बरामद हुई है। तीनों ने शनिवार को महिला व उसके बच्चों पर जानलेवा हमले की बात स्वीकार की है।