शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद कानपुर-सागर मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।