फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: हरियाणा की 2.5 लाख कीमत की शराब पकड़ी, कार मालिक और चालक पर रिपोर्ट

Thu, 19 Sep 2024 08:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: हसनगंज में पुलिस ने 2.5 लाख कीमत की गैर प्रांत की शराब पकड़ी है। पकड़ी गई शराब हरियाणा राज्य की है। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। 
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी गैर प्रांत की शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहन चेकिंग के दौरान कार से हरियाणा प्रांत की शराब पकड़ी। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने दो पर रिपोर्ट दर्ज की है। एक्सप्रेसवे पर बक्शीखेड़ा गांव के पास गुरुवार तड़के करीब पांच बजे बिहार प्रांत नंबर की कार को पुलिस और आबकारी टीम ने रुकवाने का प्रयास किया लेकिन चालक कार लेकर भागने लगा।
विज्ञापन



पुलिस ने पीछा किया तो चालक कार छोड़कर भाग निकला। कार से हरियाणा प्रांत की रॉयल स्टैग की 35 पेटी शराब बरामद हुई। इनमें 15 पेटी में 720 बोतल 180 एमएल की, 20 पेटी में 240 बोतल 750 एमएल की शामिल हैं। आबकारी इंस्पेक्टर ज्योति अग्रवाल ने जांच की। कार सोनू केजरीवाल निवासी त्रिवेणीगंज थाना गरिहा जिला सुपौल बिहार के नाम दर्ज है। उपनिरीक्षक अनिल कुमार साहू की तहरीर पर गाड़ी मालिक और चालक पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि 35 पेटी शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। चालक भाग निकला है। मालिक और चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे शराब तस्करी का मुफीद रास्ता है। इससे पहले भी औरास, हसनगंज, आसीवन थानाक्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर शराब की गाड़ियां पकड़ी जा चुकी हैं। छह सितंबर 2022 को तत्कालीन इंस्पेक्टर अखिलेशचंद्र पांडेय ने तीन शराब तस्करों को पकड़कर दो कारों से 65 पेटी शराब पकड़ी थी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें