सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
महिला के दाहिने हाथ में मोनू नाम लिखा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है। आसपास के इलाके से भी जानकारी जुटाई जा रही है।