फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: सांसद साक्षी महाराज बोले- मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर वायरल किया गया

Sat, 28 Feb 2026 05:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिछले दिनों बुलंदशहर में एक कार्यक्रम में यूजीसी को लेकर दिए गए बयान को लेकर सोशल मीडिया पर घिरे सांसद ने शनिवार को सफाई दी। बताया कि उनकी बात को तोड़ मरोड़ कर वायरल किया जा रहा है। जो लोग विरोध कर रहे हैं उन्होंने या तो वीडियो देखा नहीं या फिर पूरा नहीं देखा। उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मुद्दे पर सपा पर हमला बोला।

विज्ञापन


22 फरवरी से सोशल मीडिया पर सांसद साक्षी महाराज का एक वीडियो वायरल है जिसमें वह कह रहे हैं कि ओबीसी और एससी एक हो गए तब क्या होगा। कोई सवर्ण एमपी, एमएलए नहीं बन सकता। सांसद के बयान का लोग विरोध कर रहे हैं। शनिवार को उन्नाव पहुंचे सांसद ने अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए सफाई दी। बताया कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर वायरल किया जा रहा है। बताया कि अगर मैं राजनीति में होता तो बीस बिस्वा का ब्राह्मण हो के मर जाता। किसी को पता नहीं चलता कि मैं लोधी हूं। कहा कि सर्व समाज की राजनीतिक करता हूं। मेरी शिक्षा दीक्षा उन संस्थान में हुई है जहां ब्राह्मण के अलावा को पढ़ नहीं सकता। लोग मुझे हिंदू ह्रदय सम्राट कहते हैं, मेरा दिमाग नहीं खराब है कि समाज में विघटन पैदा करुंगा। बताया कि यूजीसी के मुद्दे पर लोग योगी, मोदी और भाजपा को घेर रहे थे। कोई कह रहा था कि अगर राम भी भाजपा प्रत्याशी बनकर आ गए तो हम वोट नहीं देंगे। इसी पर कहा था कि ओबीसी सोच लें तो न सवर्ण समाज का कोई पीएम, सीएम, एमपी, एमएल नहीं बन सकता।

कहा कि ये बातें समाप्त करनी चाहिए, सभी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का साथ देना चाहिए। जातिवाद में विश्वास नहीं रखता, सर्व समाज की बात करता हूं। सांसद ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मुद्दे पर सपा पर तीखा हमला बोला। बिना लागलपेट कहा कि उनके (अविमुक्तेश्वरानंद) जो गुरु थे स्वामी स्वरूपानंद महाराज कांग्रेसी थे। कहा कि राम मंदिर आंदोलन के लिए हिंदुस्तान के सारे साधु-सन्यासी अखिल भारतीय संत समिति के एक मंच पर थे तब भी वह साथ नहीं आए। कहा कि अखिलेश ने जिन्हें डंडों से पिटवाया था वह आज वकालत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें