फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: प्रेमिका के घरवालों को फंसाने के लिए मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया हैरान करने वाला खुलासा

Tue, 07 Jun 2022 10:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका के भाइयों को फंसाने के लिए पिता ने ही अपनी मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव के बांगरमऊ में बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म और हत्या करने के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। पड़ोस में रहती प्रेमिका के भाइयों को फंसाने के लिए पिता ने ही अपनी मासूम बेटी की हत्या की थी। दुष्कर्म का आरोप लगाने के लिए बेटी के नाजुक अंग में चोट पहुंचाई। घटना को अंजाम देने में मां ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी दंपती को हिरासत में लिया है। आईजी लक्ष्मी सिंह ने प्रेसवार्ता कर हैरान करने वाली इस घटना का खुलासा किया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव भिखारीपुर रुल्ल निवासी ध्रुव कुमार की बेटी सोनम (11) का खून से लथपथ शव सोमवार सुबह घर से एक किमी दूर रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला था।

घटनास्थल पर गड़े सीमेंट के पिलर में सिर पटककर उसकी हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के नाजुक अंग में भी चोट पहुंचाने की पुष्टि हुई थी। बच्ची की मां राजरानी ने पड़ोसी महिला रीना, उसके जेठ संतोष, देवर बच्चन, भाई राजू व राजेश पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

जघन्य वारदात के बाद मंगलवार दोपहर आईजी ने बांगरमऊ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने अब तक हुई जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी दी। मृतका के परिजनों की संलिप्तता की आशंका जताई। आईजी ने मृतका के पिता व मां को बुलाकर पूछताछ की। पहले तो दोनों गुमराह करते रहे।  बाद में अपने ही बुने जाल में फंस गए और सच उगल दिया। आईजी ने बताया कि मृतका के पिता की घर के सामने रहने वाली महिला से गहरी नजदीकियां थीं। तीन माह पहले वह महिला को अपने साथ दिल्ली लेकर गया था। महिला की मां ने बेटी को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

एक महीने पहले महिला घर लौटी तो परिजनों के दबाव में प्रेमी (बच्ची के पिता) पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश में लग गई। उधर प्रेमिका के जेठ, देवर व दो भाई बच्ची के बड़े होने पर जघन्य कृत्य करने की धमकी दे रहे थे। इससे ऊबे बच्ची के पिता ने प्रेमिका व उसके परिजनों को सबक सिखाने के लिए अक्सर बीमार रहने वाली बेटी को ढाल बनाया। पहले उसकी हत्या की। फिर दुष्कर्म की धारा लगवाने के लिए नाजुक अंग में चोट पहुंचाई। आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जघन्य हत्याकांड में मृतका के पिता के अलावा योजना में मां भी शामिल है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें