फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: पीड़िता के चाचा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नहीं हुई पेशी, आज तिहाड़ से लाया जाएगा

Sat, 05 Oct 2019 09:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
भारी सुरक्षा के बीच कल उन्नाव कोर्ट पहुंचेगा दुष्कर्म पीड़िता का चाचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के अलग-अलग कोर्टों में चल रहे दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के तीन मामलों की शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई होनी थी, लेकिन नेटवर्क न आने से पेशी नहीं हो सकी। न्यायालय ने शनिवार को आरोपी को उपस्थित करने का निर्देश तिहाड़ जेल प्रशासन को दिया है। 
विज्ञापन


अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय के न्यायालय में चल रहे सीबीआई के गवाह की मौत मामले में झूठा प्रार्थनापत्र देने में गवाह पेश हुआ। वहीं इस मामले में लिखे दूसरे मुकदमे में उसके भाई की गवाही पूरी हो गई। चाचा के खिलाफ दर्ज फर्जी टीसी मामले में भी सुनवाई हुई , लेकिन तिहाड़ जेल में बंद चाचा की नेटवर्क  न आने से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात नहीं हो पाई।

जिस पर न्यायालय ने इन मुकदमों की सुनवाई के लिए पांच अक्तूबर की तारीख तय की है। आरोपी चाचा के वकील अजेंद्र अवस्थी ने बताया कि इन मुकदमाें के साथ शनिवार को सीजेएम न्यायालय में चल रहे अभिलेखों में सफेदा लगाने का मामला, अपर सत्र न्यायाधीश छह के न्यायालय में प्राणघातक हमले व जीआरपी के दोनों मुकदमों में फैसला भी सुनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें