फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून देकर किसी की जिंदगी बचाने से बढ़कर कोई पुण्य नहीं : एसपी

विज्ञापन
रक्तदाता को प्रमाण पत्र देते एसपी अनुराग वत्स। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती पुलिस लाइन में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 21 लोगों ने रक्तदान किया। एसपी अनुराग वत्स ने कहा कि खून देकर किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि अमर उजाला अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। सभी को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। इससे आत्म संतुष्टि मिलती है। एएसपी अनूप कुमार ने कहा कि समय से खून न मिलने पर सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है। नियमित रूप से रक्तदान करते रहने से ऐसे लोगों की जरूरतें पूरी की जा सकती हैं।
शिविर में पुलिस जवानों समेत 21 लोगों ने रक्तदान किया। कानपुर मेडिकल कालेज की टीम ने रक्त संकलित किया। रक्तदान करने वालों को फल और जूस दिया गया। इसके बाद एसपी ने रक्तदान करने वालों को अमर उजाला की तरफ से प्रमाण पत्र दिए। इस मौके पर आरआई चंद्रभूषण पांडेय, इंस्पेक्टर महाराज सिंह तोमर, समाज सेविका कंचन मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन लोगों ने किया रक्तदान
सुमित, सोनू यादव, जितेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, अभिषेक कुमार, विजय राम, सोनू कुमार, कौशलेंद्र सिंह, सर्वोदय कटियार, जितेंद्र सिंह, ऋषभ सिंह, विजय चौधरी, अश्वनी यादव, मोहित यादव, अतुल कुमार, अमित यादव, लाकेंद्र यादव, रवींद्र कुमार, राम प्रकाश, दिलीप कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें