फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने प्रशासन पर लगाए आरोप, पैदल लखनऊ जाकर सीएम से मिलने की चेतावनी

Wed, 18 Dec 2019 10:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के पाटन में मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर प्रशासन को नजरें फेरता देख अब पीड़ित परिवार ने बिना पुलिस को जानकारी दिए पैदल मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ जाने की चेतावनी दी है। उनका आरोप है कि प्रशासन अब तक सीएम से मिलवाने की तारीख निश्चित नहीं कर सका और मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। 
विज्ञापन


बिहार थाना क्षेत्र में गत 5 दिसंबर को सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को जला दिया गया था। दिल्ली से सफदरगंज अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री से मिलने की बात कह परिजनोें ने बेटी के शव को दफनाने से मना कर दिया था। कमिश्नर मुकेश मेश्राम व आईजी एसके भगत ने उन्हें शीघ्र मुख्यमंत्री से मिलवाए जाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

अब तक प्रशासन परिजनोें की मुलाकात मुख्यमंत्री से नहीं करा सका। इसको लेकर वह बेटी की समाधिस्थल पर धरना भी दे चुके हैं। परिजनों ने चेतावनी दी है कि प्रशासन ने शीघ्र मुख्यमंत्री से मिलवाने की तारीख निश्चित नहीं की तो वह बिना किसी को सूचना दिए पैदल लखनऊ सीएम से मिलने के लिए निकलेंगे। 

कांग्रेस महिला प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात 
बुधवार को कांग्रेस पार्टी के महिला प्रतिनिधिमंडल ने गांव पहुंच मृतका के परिजनों से मुलाकात की। सभी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वह हर वक्त उनके साथ खड़ी हैं। इस दौरान ममता चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ सुशीला शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस पूजा सिंह, शहर अध्यक्ष प्रेमलता दुबे समेत अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें