उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे के बाद हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। चित्रकूट में बुधवार को दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग पर कांंग्रेस कार्यकर्ताओंं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
यहां कांंग्रेस कार्यकर्ताओंं ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को फांसी दो, पीड़िता के साथ न्याय हो आदि स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। यहीं नहीं कार्यकर्ताओं ने उपवास शुरू किया। कार्यकर्ताओं का तहसील परिसर में धरना व उपवास कार्यक्रम जारी है।