फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को पीट नकाबपोश बदमाशों ने लूटे ढाई लाख रुपये,दहशत फैलाने को कई राउंड फायरिंग की

Thu, 27 Apr 2023 03:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में पेट्रोल पंप पर लूट की घटना सामने आई है। अपाचे गाड़ी से पहुंचे बदमाशों ने सेल्समैन को पीटने के बाद करीब ढाई लाख रुपए कैश छीन लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में भल्ला फार्म स्थित एक पेट्रोल पंप को बुधवार रात बदमाशों ने निशाना बनाया। बिना नंबर की अपाचे गाड़ी से पहुंचे बदमाशों ने पहले सेल्समैन को पीटा। बाद में वहां रखा करीब ढाई लाख रुपए कैश छीन लिया। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की। घटना की सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंची और जांच की। गुरुवार सुबह एसपी ने दी घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

विज्ञापन


उन्होंने जल्द घटना के खुलासे की बात कही है। भल्ला फार्म स्थित एक पेट्रोल पंप को बुधवार रात करीब 1:30 बजे नकाबपोश अपाचे सवार बदमाशों ने निशाना बनाया। नवाबगंज टोल के तरफ से आये तीन बदमाशों ने सबसे पहले सेल्समैन सरवन को पीटना शुरू कर दिया। पैसा छीनने के उद्देश्य से पीट रहे बदमाशों को जब सरवन ने पैसा देने से मना किया तो दूर खड़े एक बदमाश ने दो राउंड फायर कर पैसा छीन लिया।

घटना के समय सरवन डीजल प्वाइंट पर तैनात था। उसके बाद बदमाश पेट्रोल पॉइंट पर पंहुचे। वहां तैनात संजय को तमंचा दिखाकर संजय के पास रखा पैसा लूट लिया। बदमाशों को देखकर सीएनजी पॉइंट पर तैनात रवि ने भागने का प्रयास किया लेकिन बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे वह दहशत में आकर रुक गया। बदमाशों ने उसके पास रखे पैसों का बैग भी लूट लिया। करीब ढाई लाख की नकदी लूटने के बाद लुटेरे लखनऊ की ओर निकल गए।
विज्ञापन


जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों को पेट्रोल पंप पर होने वाली गतिविधियों की पहले से जानकारी थी। घटना की सूचना पर रात में ही पेट्रोल पंप मालिक के साथ सोहरामऊ पुलिस पहुंची और जांच की। गुरुवार सुबह एसपी शशि शेखर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया साथ ही पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। लेकिन अभी खास सफलता पुलिस के हाथ नहीं लगी है। एसपी शशि शेखर ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लूट हुई है। घटना की जांच की जा रही है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें