इसके अगले दिन 31 मई को गंगाघाट कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सपा नेता पर जमीन कब्जा करने सहित कई गंभीर धाराओं में गंगाघाट कोतवाली के अलावा कानपुर के चकेरी थाने में 16 मुकदमे दर्ज हैं।
एसडीएम सदर अंकित शुक्ला ने बताया कि भूमाफिया और गैंगस्टर के आरोपी सुरेश पाल पर प्रशासन ने गिरोहबंत अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए समाजविरोधी क्रियकलापों से अर्जित की गई अवैध चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। इसकी कुल कीमत एक करोड़ 10 लाख 80 हजार रुपए है। एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।
सपा से विधानसभा चुनाव भी लड़ा है, पूर्व कैबिनेट मंत्री का भतीजा
गैंगस्टर व भू माफिया सुरेश पाल, बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दिवंगत रामशंकर पाल का सगा भतीजा है। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्नाव जिले की बांगरमऊ सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुका है।