बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते डीएम गौरांग राठी व अन्य अधिकारी
- फोटो : amar ujala
उन्नाव जिले में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रविवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 113 मीटर को पार कर 113.030 मीटर पर पहुंच गया है। इससे बांगरमऊ, सफीपुर, सदर और बीघापुर तहसीलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
गंगा का जलस्तर बढ़ने से मोहल्लों में भरा पानी
- फोटो : amar ujala
जिलाधिकारी गौरांग राठी और एसडीएम लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों में निगरानी करने का निर्देश दिया है। बताया कि प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत कार्य सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है।