फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: खेत में सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या, चारपाई पर मिला रक्तरंजित शव; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 11 Mar 2026 01:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: फतेहपुर चौरासी के भिखारीपुर में किसान की खेत में सोते समय हत्या कर दी गई। बेटे ने जमीन विवाद में गांव के ही नंगू व अन्य पर आरोप लगा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहें किसान की मंगलवार रात धारदार औजार से वार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। मृतक के बेटे ने गांव के ही लोगों पर जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भिखारीपुर निवासी कन्हैयालाल निषाद ( 55) रोजाना की तरह हर मंगलवार शाम एक किमी दूर फसल की रखवाली करने खेत गए थे। सुबह घर न आने पर बड़े बेटे राकेश ने खेत पर जाकर देखा। तब चारपाई पर पिता का रक्तरंजित शव पड़ा मिला।

Trending Videos
विज्ञापन





शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मृतक के बेटे राकेश ने बताया कि छह साल पहले गांव के ही नंगू का एक बिसुआ प्लाट खरीदा था। उसे छह माह पूर्व प्लॉट का निर्माण कराने पर नंगू व अन्य साथियों ने विरोध कर जान से मारने की धमकी दी थी। आशंका है कि उक्त लोगों ने ही पिता की हत्या की है। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें