फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बसपा नेता के बाद फरार बैंक मैनेजर पीयूष कुमार भी गिरफ्तार, लोन के बदले 45 हजार की मांगी थी रिश्वत

Wed, 11 Mar 2026 12:39 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: सीबीआई ने हरदोई रिश्वत कांड में बसपा नेता सुरेश चौधरी के बाद बैंक प्रबंधक पीयूष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने लोन स्वीकृत कराने के बदले 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
हरदोई में सीबीआई का बड़ा एक्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में लोन स्वीकृत कराने के नाम पर घूस लेने के मामले में सीबीआई की एसीबी शाखा ने अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। मंगलवार को बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी की गिरफ्तारी हुई थी। अब सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा की कछौना शाखा के फरार प्रबंधक पीयूष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मैनेजर और एजेंट का सांठगांठ उजागर सीबीआई की जांच में यह साफ हुआ है कि लोन पास करने के बदले 45 हजार रुपये की मांग बैंक प्रबंधक पीयूष कुमार ने ही की थी। इसके लिए उन्होंने बैंक के रिकवरी एजेंट और बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को बिचौलिए के तौर पर इस्तेमाल किया था। पीड़िता सीमा देवी की गोपनीय शिकायत पर सीबीआई ने जाल बिछाया और इस भ्रष्टाचार के खेल का पर्दाफाश कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

ये था पूरा मामला
कछौना निवासी सीमा देवी ने योजना के तहत पांच लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। पत्रावली स्वीकृत होकर जब कछौना शाखा पहुंची, तो बैंक प्रबंधक और सुरेश चौधरी ने मिलकर कमीशन का दबाव बनाया। पीड़िता की हिम्मत ने आज इन दोनों रसूखदारों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें